UTTARAKHAND

हादसा: टौंस नदी पार करने वाली ट्रॉली की रस्सी टूटने से महिला की मौत

हादसा: उत्तरकाशी के मोरी तहसील क्षेत्र से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां भंकवाड़ गांव में टोंस नदी पार बनी ट्राली को खींचने वाली रस्सी टूटने से ट्राली में सवार महिला सीधा नदी के किनारे पड़े पत्थरों पर जा गिरी जिससे महिला के सिर पर चोट लगने की वजह से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भंकवाड़ निवासी फातिमा बीबी 50 साल पत्नी अल्ली शेख इसी जो कि अपनी दवा लेने त्यूणी गईं। शाम को 5 बजे लगभग वापस लौटने के लिए वह नदी पार करने के लिए ट्राली में बैठीं। जैसे ही उन्होंने ट्रॉली की रस्सी खींची उसी दौरान रस्सी टूट गई। रस्सी टूटने से ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और फातिमा बीबी सीधा ट्रॉली से टौंस नदी किनारे पत्थरों पर जा गिरीं। गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। आरोप लगाया कि विभाग ने लंबे समय से ट्राली की मरम्मत नहीं की थी और जर्जर होने के बावजूद रस्सी को भी नहीं बदला जिस कारण यह हादसा हो गया। स्थानीय निवासी निवासियों ने बताया कि इस ट्रॉली से लगभग 65 परिवारों का आवागमन होता है व करीब 5 वर्ष से ट्राली की मरम्मत नहीं हुई थी। हालांकि, लोनिवि पुरोला में तैनात अधिशासी अभियंता बलराज मिश्रा का कहना है कि उन्होंने 2 माह पहले ही यहां ज्वाइन किया है।

उप जिलाधिकारी पुरोला देवानंद शर्मा ने कहा कि ट्राली की रस्सी टूटने के संबंध में लोनिवि पुरोला से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही ट्राली की मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।