NATIONALNews

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद नहीं मनेगी ‘आप’ की होली, 26 को होगा बड़ा एक्शन

बीते दिनों आम आदमी पार्टी के संरक्षक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देश में चुनाव से ठीक पहले राजनीति फिर गरमा गई है।

परिणाम स्वरूप देश भर में मौजूद आप कार्यकर्ता व पार्टी के बड़े नेता सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर मोदी सरकार का गहराव किया। जिसके चलते कल पार्टी के कई कार्यकर्ताओं समेत नेताओं को हिरासत में पंहुचाया गया।

गुरुवार को ED द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने ऐलान किया है कि पार्टी ने इस साल होली ना मानने को फैसला किया है, पार्टी का को भी कार्यकर्ता होली कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होगा।

इसके साथ ही पार्टी प्रमुख की गिरफ्तारी के खिलाफ़ विरोध करने कर लिए 26 मार्च को वो प्रधानमंत्री आवास को कूच करेंगे।