देहरादून, 23 अप्रैल 2025: देहरादून की एक महिला सरकारी अधिकारी के साथ एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी की घटना सामने आई है, जिसमें एक फर्जी लिंक के जरिए ₹55,113 की राशि उनके बैंक खाते से निकालकर हजरत अबु बकर नामक व्यक्ति के फोनपे खाते में ट्रांसफर कर दी गई। यह मामला अब साइबर थाना देहरादून में दर्ज हो चुका है और जांच जारी है।
बस टिकट की जानकारी बन गई ठगी का जरिया
15 अप्रैल 2025 को पीड़िता ने अपनी बस टिकट से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ARTO देहरादून के टोल फ्री नंबर 8167053291 पर कॉल किया। कॉल के बाद उनके व्हाट्सएप पर ₹10 का चालान भुगतान करने हेतु एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने के कुछ ही सेकंड बाद उनका मोबाइल अचानक हैंग हो गया और तुरंत ही बैंक खाते से ₹55,113 की राशि कट गई।
फोनपे अकाउंट में ट्रांसफर, आरोपी का नाम उजागर
यह राशि हजरत अबु बकर के फोनपे खाते (खाता संख्या 9163448893) में ट्रांसफर हुई। ट्रांजेक्शन की UPI ID 510585753738 दर्ज की गई है और यह घटना सुबह 10:48 बजे घटी।
ठगी में सरकारी कर्मचारी भी संदिग्ध
पीड़िता को संदेह है कि यह ठगी एक सुनियोजित योजना के तहत की गई और इसमें ARTO देहरादून के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी हो सकती है, जो आरोपियों से मिले हो सकते हैं।
साइबर पुलिस कर रही जांच
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित नंबरों और खातों की छानबीन की जा रही है। पुलिस तकनीकी विश्लेषण के जरिये आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।